विकासनगर। सहोदय कॉम्पलेक्स के माध्यम से आयोजित की गई सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में द एनफील्ड स्कूल की टीम उप विजेता रही। टीम के खिलाड़ियों को विद्यालय में पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। ब्राइट एंजल्स स्कूल में 29 नवंबर को आयोजित हुई सीनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में द एनफील्ड स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित किए गए कार्यक्रम में टीम के खिलाड़ियों व कोच अंकित डबराल, जवाहर शर्मा को विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने सम्मानित किया। उन्होंने भविष्य में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद भी जताई। संवाद