फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चारधाम में बुजुर्गों की सहायता करने वाले होमगार्ड सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
I- होमगार्ड मुख्यालय ननूरखेड़ा में डीजीपी अभिनव कुमार ने दिए प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

I

I
I

I- होमगार्ड की कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण कियाI



चारधाम यात्रा के दौरान बुजुर्गों की सहायता करने वाले 30 होमगार्ड को ननूरखेड़ा मुख्यालय में डीजीपी अभिनव कुमार ने सम्मानित किया। इसे साथ ही उत्तरकाशी में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों को भी प्रशस्तिपत्र दिए गए। कार्यक्रम में डीजीपी ने होमगार्ड की कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण किया।



होमगार्ड मुख्यालय में बुधवार को हुए कार्यक्रम में होमगार्ड जवानों ने रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, जुमारिंग के संबंध में प्रदर्शन किया गया। डीजीपी अभिनव कुमार ने होमगार्ड विभाग के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पर्वतारोहण प्रशिक्षण ले रहे होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र दिए। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानों में 13 दिवसीय एसएलआर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड स्वयंसेवकों को भी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिए गए। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि कम समय में प्रशिक्षण और कल्याण के लिए योजनाओं को धरातल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि उत्तरकाशी में पूर्व से ही विभाग के पास 1.8 हेक्टेयर भूमि आवंटित थी। पर्वतारोहण संस्थान आरोहण खोलने के विचार पर कार्य योजना बनाई गई। बताया कि संस्थान में 12 फरवरी 2024 से पर्वतारोहण का 13 दिवसीय प्रथम बैच शुरू हुआ। पाठ्यक्रम में क्लाइंबिंग, रैपलिंग, झुमारिंग रेस्क्यू तकनीक, रिवर क्रॉसिंग, फर्स्ट एड आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें