फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, हंगामा

Fri, 27 Sep 2013 11:08 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी के हैप्पी वैली स्थित घोड़ा लाइन में एक नेपाली युवक द्वारा 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए देहरादून स्थित महिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। दुष्कर्म की इस घटना से शांत पहाड़ों की रानी पर काला धब्बा लग गया है।

मसूरी में पहली घटना
बच्ची के साथ दुष्कर्म की यह पहली घटना है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब दो बजे आरोपी नेपाली मजदूर संतोष चौधरी ने पड़ोस की बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और बच्ची से दुष्कर्म किया।

बच्ची के चिल्लाने पर दौड़ी मां
घटना के वक्त बच्ची की मां अपने कमरे की सफाई कर रही थी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां आरोपी संतोष चौधरी के कमरे में गई।

पढ़ें, अमेरिकाः हर गली में नहीं घूमती 'सरदार जी' की टैक्सी

यह देखकर आरोपी आनन-फानन में मौके से भाग गया। बच्ची को आपत्तिजनक हालत में देख मां के होश उड़ गए। आसपास रह रहे लोगों ने हैप्पी वैली पुलिस चौकी में फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मां ने दी तहरीर
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए दून महिला अस्पताल भेज दिया जबकि आरोपी आरोपी की तलाश जारी रही। शाम पांच बजे के आसपास आरोपी युवक को पोलो ग्राउंड में एक झाड़ी से ढूंढ निकाला गया।

पढ़ें, कमरे में बंद है 'एंटीक' मूर्तियां, नहीं है देखने की इजाजत

पीड़ित बच्ची के मां-बाप दोनों ही मजदूरी करते हैं। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश था। बच्ची की मां की ओर से थाने में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें