माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लागू देशव्यापी लाक डाउनउमें उत्तराखंड वन विभाग के तीन ट्रेनी रेंज ऑफिसर दार्जिलिंग स्थित सेंट्रल एकेडमी ऑफ फॉरेस्ट एजुकेशन खुर्शियांग में फंस गए हैं ।31 मार्च को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी तीनों अधिकारी उत्तराखंड नहीं आ पा रहे हैं । दूसरी ओर वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक प्रशासन मनोज चंद्रन का कहना है कि प्रकरण की जानकारी है लेकिन लॉक डाउन समाप्त होने के बाद ही तीनों अक्सर अफसर उत्तराखंड आ सकेंगे । बता दें कि उत्तराखंड वन विभाग के तीन ट्रेनी रेंज अफसर शीतल कुमारी वैद्य , राजेश चंद्र जोशी और त्रिलोक सिंह बोरा सेंट्रल एकेडमी फारेस्ट एजुकेशन दार्जिलिंग भेजे गए थे। 31 मार्च को तीनों ट्रेनी रेंज अफसरों का प्रशिक्षण भी पूरा हो गया। लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से देशव्यापी लाकडाउन लागू किए जाने के बाद तीनों अक्सर वही फस गए हैं। अब तीन मई के बाद ही वह अफसर आ सकेंगे ।दूसरी ओर इस संबंध में जब बन विभाग के मुख्य वन संरक्षक प्रशासन मनोज चंदन से जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि अफसरों के तीन बैच पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षण के लिए भेजे गए थे ।महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश ट्रेनिंग पर गए रेंज अफसर पहले ही लौट आए जबकि पश्चिम बंगाल गए तीनों अफसरों का परीक्षण का 31 मार्च को पूरा होना था । लेकिन इस बीच कोरोना वायरस के चलते लाख डाउन लागू होने वाले और यातायात पूरी तरह ठप होने की वजह से न सिर्फ उत्तराखंड के तीनों अफसर वरन देश के अन्य राज्यों से पहुंचे तमाम ट्रेनी रेंज अफसर वहीं फंसे हैं । अब ब लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही इन तीनों रेंज अफसरों की संभावनाएं बन पाएंगी।फिलहाल एकेडमी में फंसे अफसरों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है और उन्हें एकेडमी प्रशासन की ओर से खाने-पीने समेत हर चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।