50 जरूरतमंद परिवार का बांटा राशन देहरादून। महिला कीर्तन मंडली संसारी माता मंदिर व चंद्रबनी युवाओं द्वारा गोरखा संघ धर्मशाला चंद्रबनी में पुलिस की निगरानी में 50 मजदूर व असहाय परिवारों को सूखा राशन बांटा गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। अध्यक्ष मोहन सिंह थापा पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर, राजेश मल्ल, महिला अध्यक्ष मीना पुलामी , पार्वती थापा, कल्पना थापा ने विशेष सहयोग क़िया। इस दौरान आईएसबीटी पुलिस चौकी से एसआई एसके सिंह, कान्स्टेबल दीपक मौजूद रहे। वहीं, क्षेत्रीय पार्षद हरि प्रसाद भट्ट (वार्ड 87) व पार्षद मनीष कुमार (वार्ड 86) ने जरूतमंदों को खोजने में कड़ी मेहनत की। गौरव