देहरादून। मिस उत्तराखंड 2019 के प्रतिभागियों के लिए सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मंगलवार को आईईसी बालाजी में उप प्रतियोगिता मिस बॉलीवुड का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में देहरादून के साथ हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी आदि जगहों से प्रतिभागी पहुंचे। इनमें से 29 प्रतिभागियों का चयन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को चलने, भाषण देने, अभिनय, नृत्य और नाटक समेत कई मानदंडों के आधार पर आंका गया। निर्णायक के रूप में अभिनेता सक्षम जुयाल, अभिनेता अनिल शर्मा, अध्यक्ष उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन एसपीएस नेगी और अभिनेता और निर्देशक देबू रावत मौजूद रहे। मिस उत्तराखंड 2019 का फिनाले इस महीने के आखिर में होगा। इस दौरान डायरेक्टर आईईसी बालाजी वासव जुयाल, दलीप सिंधी, राजीव मित्तल, आकांक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।