कैंपटी फाँल में कोरोना गाइडलाइन का पालन नही करने वाले 28 सैलानियों का पुलिस ने किया चालान। संवाद
- फोटो : MUSSOORIE
टिहरी गढ़वाल के पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल पहुंचे 28 सैलानियों का पुलिस ने चालान किया है। पुलिस के अनुसार पर्यटकों को चालान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 13 सैलानियों का चालान किया गया।
थाना कैंपटी इंचार्ज नीलम ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वाले 17, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर नौ और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 13 सैलानियों का चालान किया गया। इसेक अलावा होटल बुकिंग, कोरोना जांच रिपोर्ट और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए बिना पहुंचे 22 सैलानियों को वापस भेजा गया। वहीं मसूरी शहर कोतवाल राजीव रौधाण ने बताया कि मिशन मर्यादा के तहत महामारी एक्ट में 31, कोटपा में चार और पुलिस एक्ट में 8 लोगों के चालान किए गए। संवाद