फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में हुई 250 लोगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बरोटीवाला में मुस्कान चिल्ड्रन चेरिटेबल फाउंडेशन एवं एप्लाइट सॉल्यूशंस की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 ग्रामीणों की जांच कर उन्हें उपचार व दवा प्रदान की गई। शिविर का उद्घाटन करते हुए जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा भागदौड़ भरे जीवन में सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। इस दौरान एप्लाइट सॉल्यूशंस के निदेशक मयंक गुप्ता ने बताया उनकी संस्था आधुनिक तकनीक एवं एआई आधारित प्रणाली के माध्यम से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराती है। शिविर में मुस्कान चिल्ड्रन चेरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें