उत्तराखंड परिवहन निगम में 25 कर्मचारियों को प्रमोशन का उपहार दिया गया है। पूरे प्रदेश के कई डिपो व मंडलीय कार्यशालाओं के सहायक मकैनिक से मकैनिक, एंसीलियरी ग्रेड-फस्ट से मकैनिक बाडी और सहायक स्टोरकीपर से स्टोरकीपर बनाए गए हैं।
उत्तराखंड परिवहन निगम के जीएम तकनीकी व संचालन दीपक जैन ने समस्त डिपो व कार्यशालाओं के तीन संवर्गों के 25 कर्मचारियों को प्रमोट किया गया है।
कर्मचारी नेता रवि पचौरी, रामचंद्र रतूड़ी, विपिन बिजल्वाण आदि ने इसे अपने-अपने आंदोलन और पूर्व में की गई प्रबंधन से मांग का नतीजा बताया।
पांच भंडारपाल बनाए
सहायक स्टोरकीपर पर्वतीय डिपो देहरादून रामचंद्र रतूड़ी, मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम के आईबी चंद, शंकर दत्त जोशी, टनकपुर डिपो के शोभाचंद पंत, पिथौरागढ़ डिपो के राजेंद्र सिंह भाकुनी को प्रमोट कर स्टोरकीपर बनाया गया है।
दस एंसीलियरी ग्रेड-फस्ट बने मकैनिक बाडी
ग्रामीण डिपो के गजेंद्र सिंह भट्ट, मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम के पूरण सिंह नेगी, रुड़की डिपो के अशोक कुमार, हरिद्वार डिपो रमेश चंद, मो. यासीन, अशोक कुमार, अल्मोड़ा डिपो के रमेश चंद्र जोशी, देहरादून ब डिपो के रोशन लाल, पर्वतीय डिपो के अमर सिंह, मंडलीय कार्यशाला देहरादून की मनजीत सिंह को एंसीलियरी ग्रेड-फस्ट से मकैनिक (बाडी) के पद पर प्रमोशन किया गया है।
सहायक मकैनिक बने मकैनिक
मंडलीय कार्यशाला देहरादून के राधेश्याम, कांता प्रसाद, जोत सिंह, गंभीर सिंह राणा, वाचस्पति, ग्रामीण डिपो के आशाराम, टनकपुर डिपो जीमल उस्मान, मंडलीय कार्यशाला टनकपुर के गोविंद सिंह, हल्द्वानी डिपो के तारादत्त, कुमार दत्त भट्ट को सहायक मकैनिक से मकैनिक पद पर प्रमोट किया गया है।