फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बना निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने तहसील क्षेत्र के कैंचीवाला में 25 बीघा अवैध प्लॉटिग में बना निर्माण ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को कैंचीवाला में अवैध प्लॉटिंग में निर्माण की शिकायत मिली थी। सोमवार को प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ प्लॉटिंग स्थल पर पहुंचे। वहां महेंद्र सिंह नेगी की ओर से प्लॉटिंग में पक्की सड़क और प्लॉट की नींव बनाई गई थी। सहायक अभियंता ने बताया कि टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। टीम में जेई मनवीर पंवार, जेई पीएमयू संजय जगुड़ी, सुपरवाइजर अमरलाल और पुलिसकर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें