फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी ने जीती इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मार्शल आर्ट्स हब की ओर से नगर के त्रिशला देवी जैन धर्मशाला में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, नोएडा, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश का ही डिवाइन विस्डम स्कूल माजरा रहा। एचआर क्लब नेपाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। उत्तराखंड के पूर्व खेलमंत्री व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर संदीप महावर, डाॅ. विजय सिंह, रणवीर सिंह चौहान, सुशील राणा, सुरेश रावत, अतुल शर्मा, सुनील राठौड़, चंदराम राजगुरु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें