राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर बच्चों और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए सोमवार के लिए शनिवार को 20 स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए थे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने रविवार को संशोधित आदेश जारी करते हुए इनमें चार और स्कूलों को जोड़ा है। लिहाजा अब सोमवार को शहर के 24 स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
इस बाबत शिक्षा विभाग और संबंधित स्कूलों को भी प्रशासन ने जानकारी भेज दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट ली गई थी। इसके बाद ही यह संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।