फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 24 नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 427 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 24 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 427 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक 86 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। विभाग की ओर से मरीजों की स्क्रीनिंग भी बढ़ाई गई है। जहां से भी मरीज सामने आ रहे हैं रैपिड रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही है। इसके अलावा मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। अब तक सामने आए कुल 427 ण्मरीजों में 288 सिर्फ देहरादून जिले से सामने आए हैं। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई टीमें काम कर रहीं हैं। आउटब्रेक न हो इस दिशा में काम किया जा रहा है।
-

प्रदेश में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में स्क्रीनिंग बढ़ाई जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें