लगातार हो रही बारिश के कारण बादल कभी भी तबाही मचा सकते हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अभी अगले 24 घंटे भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
आशंका के मुताबिक जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को सचेत रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई।
राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और बादल की वजह से राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।