फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम राउंड अप: 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को दोपहर बाद खुल जाएगा बदरीनाथ हाईवे

Mon, 03 Sep 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
badrinath highway
विज्ञापन

उत्तराखंड में अगले 24 घंटों को दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में बहुत भारी बारिश होगी।

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग निदेशक के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में बारिश कम हो सकती है। 

रविवार को भारी बारिश से लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे का करीब बीस मीटर हिस्सा बह गया है। सोमवार को भी हाईवे का हाल ऐसा ही रहा। वहीं ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच में हाईवे पर आवाजाही हो रही है। वहीं यमुनोत्री हाईवे डबरकोट में अवरुद्ध था।  जिसे सुबह करीब साढ़े 10 बजे खोल दिया गया। अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


चमोली जिले में रविवार मध्य रात्रि से हो रही बारिश सोमवार की सुबह थम गई। लामबगड़ में अभी भी हाईवे बंद है। दोपहर तक हाईवे खुलने की संभावना है। फिलहाल यात्री पैदल ही बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल होने के लिए स्थानीय श्रद्धालु भी बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। सुबह 8 बजे तक 156 तीर्थयात्री और करीब 200 स्थानीय श्रद्धालु लामबगड़ में पैदल चलकर ही बदरीनाथ पहुंचे।

विज्ञापन

बीस मीटर बह गया था बदरीनाथ हाईवे

badrinath highway
रविवार को लामबगड़ में हाईवे ठप होने से 370 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में ही रोक दिया गया था, जबकि 133 तीर्थयात्री लामबगड़ में तीन किलोमीटर पैदल और उसके बाद वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे।  शनिवार देर रात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू होने से लामबगड़ नाले का जलस्तर बढ़ गया।

नाले में बदरीनाथ हाईवे करीब बीस मीटर तक बहने के साथ ही लामबगड़ में चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर भी हाईवे पर आ गए। रविवार को सुबह सात बजे से मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी मशीन और मजदूरों ने हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू किया, लेकिन अपराह्न तीन बजे से पुन: बारिश शुरू होने से हाईवे खोलने का काम नहीं हो पाया।

यहां हाईवे चीन सीमा क्षेत्र को भी जोड़ता है, जिससे सेना व आईटीबीपी के जवानों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि लामबगड़ नाले का सुधारीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, लेकिन बारिश होने से हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सका है। सोमवार से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर ली जाएगी। 370 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में ही रोक लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें