फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध रेहड़ी हटाने और नशे पर कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
थाना प्रभारी से मिला लोगों का प्रतिनिधिमंडल, पुलिस-प्रशासन के प्रति जताया आक्रोश
I
Iस्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष निरंजन चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी शैंकी कुमार से मिला। इस दौरान क्षेत्र में अवैध रेहड़ी पर कार्रवाई, शराब की बिक्री पर रोक और लूट के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। मामले में कार्रवाई न होने पर सेलाकुई बाजार बंद कर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

I
Iस्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी को बताया कि क्षेत्र में देह व्यापार बढ़ रहा है। पुलिस-प्रशासन को सूचित किया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। बताया कि 26 जून को खाटू श्याम मंदिर राजा रोड के पास दिनदहाड़े स्थानीय महिला के साथ लूट की घटना हुई थी। अब तक उसका खुलासा नहीं हो पाया है। बताया कि जनता में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। उन्होंने थाना प्रभारी को लूट की घटना में लिप्त दोषियों को गिरफ्तार करने, क्षेत्र में नशा और शराब बिक्री केंद्रों पर रोक, सेलाकुई बाजार में अवैध रूप से संचालित रेहड़ियों पर कार्रवाई करने को कहा। कहा कि मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो समस्त क्षेत्रवासी अन्य संगठनों के साथ मिलकर थाने का घेराव कर धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, खड़क सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीर सिंह रावत, धन जय बिष्ट, विनोद अग्रवाल, प्रकाश भट्ट, प्रेम लाल कोठारी, राकेश मालासी, पदमा गुप्ता, सपना शर्मा, बीना आदि उपस्थित रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें