फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरियाली को बचाने के लिए सड़क पर निकले दूनवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैनाल रोड के पेड़ों पर निशान लगाए जाने और देहरादून में प्रस्तावित कई प्रोजेक्टों के कारण पेड़ों को होने वाले नुकसान के विरोध में विभिन्न संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए। कैनाल रोड स्थित एनआईवीएच गेट के सामने से शिव मंदिर मसूरी रोड तक करीब एक किमी तक पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन


रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे लोग एनआईवीएच गेट के सामने जुटने शुरू हुए। रवि चोपड़ा ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि देहरादून में जहां भी पेड़ कट रहे हैं, उसका विरोध जरूर दर्ज किया जाए। आने वाले निकाय चुनाव में भी उन्हीं लोगों को चुनें जो पर्यावरण प्रेमी हों। कार्यक्रम में अनूप नौटियाल व लोकेश ओहरी ने ग्रीन देहरादून के बारे में बताया कि विकास के नाम पर विनाश नहीं होना चाहिए, इसे हर हाल में हम सब को मिलकर रोकना होगा। जगमोहन मेंदीरत्ता ने सरकार कि मंशा पर सवाल उठाया कि सरकार कह रही है कि पेड़ नहीं कटेंगे। ऐसे में फिर कैनाल रोड पर पेड़ों पर नंबर व निशान क्यों लगाए गए हैं?



इरा चौहान, नितिन मलेथा, नवीन सदाना, हिमांशु अरोरा ने भी विचार रखे। कमला पंत, सतीश धौलखंडी, त्रिलोचन भट्ट आदि ने जनगीत गाकर लोगों को पर्यावरण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बेशक अभी कैनाल रोड पर पेड़ों को काटने का कार्य न किया जा रहा हो, लेकिन पेड़ों पर निशान लगाए जाने का कार्य यूं ही नहीं किया गया। यह मार्ग चौड़ा किया जाना है, निश्चित तौर पर इससे पेड़ों को नुकसान पहुंचेगा। इस दौरान झाझरा-मसूरी, आशारोड़ी-झाझरा मार्ग, देहरादून-मसूरी रेल मार्ग, जौलीग्रांट हवाई अड्डा के कारण होने वाले पेड़ों के कटान का भी विरोध किया।
विज्ञापन


सभी ने कहा कि देहरादून के वर्तमान स्वरूप को न केवल बचाना है, बल्कि पेड़ों को लगाकर पुराने देहरादून के वजूद को वापस लाना भी है। इस दौरान दून सिटीजन फोरम से राधा भारती जैन, जया भट्टाचार्य, डॉ. महेश कुड़ियाल, अमर सिंह, आरिफ, तन्मय ममगाईं आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें