सेलाकुई थाना क्षेत्र से तीन माह से लापता युवती की गुमशुदगी को अपहरण में बदला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 27 फरवरी को मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले बीसलपुर निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि हाल में वह सेलाकुई में रह रहे हैं। बताया कि दो फरवरी को उनकी 19 वर्षीय बेटी सुबह नौ बजे घर से पाउडर वाली फैक्ट्री में कार्य के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। बताया कि रिश्तेदारों के यहां भी ढूंढने पर भी बेटी नहीं मिली। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि युवती की गुमशुदगी को अपहरण में बदला गया है। बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।