फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 पर्यटक समेत 220 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
01 एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
तीर्थनगरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को तीर्थनगरी में 140 पर्यटकों समेत 220 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा क्षेत्र में 924 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 130 पर्यटकों समेत 144 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित पर्यटकों को इसकी सूचना दे दी गई है। इसमें 14 स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 290 लोगों की कोरोना जांच की गई है। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि मंगलवार को सरकारी अस्पताल में 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 40 लोगों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड कीट दी गई है। इसके अलावा 299 लोगों की कोरोना जांच की गई है। उधर फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में 10 पर्यटकों समेत 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 335 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
420 लोगों को लगाई गई एहतियाती डोज
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 420 लोगों को कोरोना की एहतियाती डोज लगाई गई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संत निरंकारी भवन में 79 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई है। इसके अलावा मुनिकीरेती में 350 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें