फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल में महीनों से भर्ती 22 मरीजों को आसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iठीक होने के बाद लावारिस मरीजों को किसे सौंपा जाए, यह तय कर पाना मुश्किल
विज्ञापन

I

Iदून अस्पताल में महीनों से भर्ती लावारिस मरीजों को अब आसरे का इंतजार है। उनका न तो कोई परिवार है, और न ही कोई ठिकाना। ऐसे में इन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद किसे सौंपा जाए यह तय कर पाना अब अस्पताल प्रबंधन के लिए खासा मुश्किल हो रहा है।I
विज्ञापन

Iवर्तमान में दून अस्पताल में करीब 22 लावारिस मरीज भर्ती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इन मरीजों को एंबुलेंस की मदद से महीनों पहले लाया गया था। ये सभी मरीज अब स्वस्थ हैं, लेकिन इनको ले जाने के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आ रहा है। जब इनसे इनके परिवार के बारे में जानकारी मांगी जा रही है, तो वे कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। इस पर दून अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक और इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि इन मरीजों के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस से भी मदद मांगी गई है। इसके बाद भी अगर इनके परिवार के लोगों का पता नहीं चलता है, तो इन मरीजों को वृद्धाश्रम में भेजा जाएगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें