फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय दलों का वजूद मिटाने में जुटी हैं कांग्रेस व भाजपा : सेमवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने देवभूमि को हाशिए पर ला दिया है। दोनों पार्टियां क्षेत्रीय दलों का वजूद मिटाने में जुटी हैं। उक्रांद ने लोकसभा व निकाय चुनाव में ऐतिहासिक भागीदारी की है। अब पंचायत और विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना पहला लक्ष्य है। इसके अलावा पलायन रोकना, राज्य के अंतिम गांव तक सड़क, चिकित्सा, शिक्षा मुहैया कराना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उक्त बातें यूकेडी के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल नेे शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि अभी दल का सदस्यता अभियान ग्राम स्तर पर चलाया जा रहा है। सभी जिलोें में ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक जिलों से महाधिवेशन के लिए डेलीगेट्स नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘ऑल वेदर रोड’ के नाम पर राज्य व केंद्र सरकार लोगोें के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं। राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

उक्रांद ने चलाया सदस्यता अभियान
देहरादून। उक्रांद के 24 जुलाई से आयोजित होने वाले दो दिवसीय महाअधिवेशन के मद्देनजर शनिवार को पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने माजरी माफी में सदस्यता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसके बाद कमांडेंट मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्रांद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूकेडी का जनाधार बढ़ा है। उत्तराखंड की जनता का रुझान भी यूकेडी की तरफ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा 40 नए वार्डों में व्यावसायिक गृहकर लगाने के निर्णय का विरोध किया जाएगा। इस दौरान सचिन नोटियाल, प्रदीप कुमार, मनोज थपलियाल, सुमित रतूड़ी, प्रकाश पाल, मनोज कुमार, विरेंद्र रावत और सतपाल सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में एनके गुसांई, रघुनंदन प्रसाद नौटियाल, देवेश्वरी भंडारी, धन सिंह कैतुरा, धर्मेंद्र कठैत, एमएस रावत, मोहन बिजलवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें