फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एमडीडीए और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
सोमवार को स्पोर्ट्स कॉलेज में टूर्नामेंट का सातवां मैच डीएसओ और एमडीडीए के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएसओ की टीम ने 14.1 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी एमडीडीए की टीम के दीपक तोमर के 41 और अभिषेक डोभाल के 24 रनों की नाबाद पारी से 8.3 ओवर में ही टीम जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल और पीडब्लूडी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एजुकेशन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी पीडब्लूडी की टीम 16.3 ओवर में ही आउट हो गई। टीम 75 रन ही बना सकी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह नेगी को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें