फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून चढ़ते सूरज के साथ मतदाताओं को उत्साह हुआ फीका

Fri, 12 Apr 2019 08:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान करने के लिए वोटरों में जो उत्साह सुबह रहा चढ़ते सूरज के साथ ठंडा पड़ता चला गया। टिहरी लोकसभा की कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला।

विज्ञापन


हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक, कारमेल स्कूल मोहित विहार, दून स्कॉटिश एकेडमी द्रोणपुरी, शहीद विवेक गुप्ता प्राथमिक विद्यालय कांवली, नन्ही दुनिया प्राथमिक विद्यालय कांवली, केसी स्कूल गोविंदगढ़, गुरु रामराय सीनियर पब्लिक स्कूल वसंत विहार फेज-2, भवानी बालिका इंटर कॉलेज समेत विभिन्न बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। लोग उत्साह के साथ बूथों पर पहुंचे और मतदान करने के बाद बाहर सेल्फी खींचते दिखाई दिए। उनका कहना था लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, मतदाताओं की भीड़ कम होती चली गई। हालांकि शाम चार बजे के बाद फिर कई बूथों पर भीड़ दिखाई दी।

जवान रहे मुस्तैद, वीडियोग्राफी भी हुई
कांवली के शहीद विवेक गुप्ता प्रा. वि., नन्ही दुनिया प्रा. वि., साधूराम इंटर कॉलेज समेत कई बूथों के बाहर सीआरपीएफ और पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। संदेह होने पर चेकिंग के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। इस दौरान बूथों की वीडियोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन


दिव्यांगों को व्हील चेयर के जरिए पहुंचाया
कैंट विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था थी। जिन बूथों पर दिव्यांग या बुजुर्ग मतदाता पहुंचे उन्हें व्हीलचेयर के जरिए बूथ तक पहुंचाया गया। इसके अलावा कई जगहों पर कुछ लोगों द्वारा बुजुर्ग मतदाताओं को अपने वाहनों के जरिए बूथ तक लाया गया।

वीवीपैट में दिक्कत के चलते प्रेमपुर माफी में देरी से शुरू हुआ मतदान
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी में वीवीपैट मशीन में दिक्कत के चलते बूथ नंबर 85 में 20 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। यहां तैनात कर्मचारियों ने वीवीपैट मशीन खराब होने की सूचना अधिकारियों को दी, उसके बाद टीम ने उसे जल्द दुरुस्त कराया। उसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें