नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई। शहर के विभिन्न मंदिरों और देवी पंडालों में अखंड जाप किए गए।
सिंदूरिया हनुमान मंदिर में मां कालिका का विशेष शृंगार व ढोल बाजों के बीच मां की आरती हुई। इस अवसर पर मंदिर में 108 ब्राह्मणों द्वारा मां दुर्गा सप्तशती का पाठ व जाप किया। वहीं श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में रामचरित्र मानस का नवाहन पाठ हुआ। सोमवार को घट पूजन, घंटी पूजन, शंख पूजन, गणेश भगवान पूजन, लक्ष्मी पूजन, सूर्य देव पूजन, नवग्रह पूजन अनादि देवताओं का पूजन किया गया। इससे पहले दुर्गा चालीसा व दुर्गा कवच का पाठ हुआ। इस अवसर पर गगन सेठी, रमेश साहनी, एलडी भाटिया, दयाल धवन साहिब, राम डोरा, उमेश मिनोचा, सतीश कक्कड़, एनके दत्ता, संजय आनंद, नरेश गेरा, मुरली चांदना, केवल आनंद कुंवर, राजेंद्र वर्मा, संजीव शर्मा, कमल स्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।