फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा जलाने के मामले में स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून अस्पताल परिसर में कूड़ा जलाने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने सफाई सुपरवाइजर व नर्सिंग अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। समुचित उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टम्टा का कहना है कि अस्पताल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, दो दिन पूर्व दून अस्पताल परिसर में खुले में कूड़ा जलाने का मामला सामने आया था। प्रकरण उजागर होने के बाद स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉॅ. टीसी पंत ने चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी ली थी और संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें