फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में छह रनों से जीता उतराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

महिला क्रिकेट अंडर-23 टी-20 नॉकआउट लीग में बुधवार को रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड ने जीत दर्ज की। मेघा सैनी 33 और अंकिता धामी के 38 रनों की बदौलत उत्तराखंड ने तमिलनाडू को छह रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार को आंध्र प्रदेश स्थित शास्त्री मैदान पर उत्तराखंड और तमिलनाडू के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच पूरा मैच रोमांचक रहा। अंतिम ओवर में तमिलनाडू को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। उत्तराखंड की ओर से 20वां ओवर फेंक रहीं डिपंल कंडारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल तीन रन देकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाने में सफल रही। मेघा 33 और अंकिता 38 के अलावा अंजली गोस्वामी ने 18 रन बनाए। रेखा एक रन बनाकर नाबाद लौटीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडू की टीम 20 ओवर खेलकर केवल 96 रन ही बना सकी और मुकाबला 6 रनों से हार गई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुशंतिका ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। वहीं, कीरथना ने 11 और एसपी सिद्धार्थन ने 12 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें