फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और नए साल से पहले सघन चैकिंग अभियान में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने व सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ददन पाल के निर्देश पर पुलिस आजकल सघन चेकिंग अभियान में जुटी है। आने वाले दिनों में क्रिसमस एवं नए साल के जश्न के लिए बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। दो दिन के भीतर पुलिस ने जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सौ से अधिक लोगों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें