फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श उखडने को जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ हो प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। समग्र शिक्षा अभियान की बैठक जिलाधिकारी सोनिका ने प्रतापनगर के ओखलाखाल इंटर कालेज के भवन निर्माण के तुरंत बाद कक्ष-कक्षों के फर्श के उखड़ने को गंभीरता से लेते हुए संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने रमसा और एसएसए का एकीकरण कर वित्तीय वर्ष 2018-19 से समग्र शिक्षा अभियान योजना शुरू किया है, जिसमें प्री-नर्सरी से कक्षा-12 तक शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशासनिक सुधार, स्कूलों को सुदृढ़ करने, खेल गतिविधियों, शारीरिक शिक्षा आदि को शामिल किया है। डीएम सोनिका ने योजना के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए। डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल ने शैक्षणिक गतिविधियों को स्वीकृत बजट की जानकारी दी। डीएम ने डीईओ को जीआईसी ओखलाखाल में स्कूल भवन का फर्श उखड़ने पर संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने, नागराजधार, कडाकोट विद्यालय के भवन निर्माण को रमसा और जिला योजना से भी धनराशि स्वीकृत करवाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, सीईओ डीसी गौड़, बेसिक सुदर्शन बिष्ट, एसीएमओ डा. दीपा रूवाली, ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रमोद पैन्यूली, नवीन वर्मा, सुनील भट्ट, अर्चना उनियाल, मिनाक्षी त्यागी, मनोज बत्र्वाल, जीआर उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें