फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसंवर्गीय पदों को संवर्गीय करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग वृत्तीय कार्यालय मिनिस्टीरियल संघ ने सोमवार को बैठक कर त्रुटिवश निसंवर्गीय हुए पदों को संवर्गीय करने की मांग की है। कर्मचारियों ने पदों को संवर्गीय करने का संशोधित शासनादेश जारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि विभागीय पुनर्गठन के दौरान वृत्तीय संवर्ग के 38, खंडीय संवर्ग के 76 और मुख्य व प्रमुख अभियंता संवर्ग के 10 पद त्रुटिवश निसंवर्गीय हो गए थे। इन पदों को दोबारा संवर्गीय करने की मांग को लेकर संगठन बीते दो वर्षों से लगातार मांग कर रहा है। इसके अलावा शासन में कार्मिक अनुभाग, वित्त अनुभाग व लोनिवि अनुभाग से भी कार्रवाई का अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले का जल्द समाधान नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में एनएस गुसांई, सुरेंद्र प्रसाद बछेती, रामचंद्र जोशी, बीएन सुंदरियाल, संदीप शर्मा, पीएन सेमवाल, रोहित वर्मा, मोहित, नरेंद्र सिंह, नीतू गैरोला, सुनीता रावत, कुसुमा मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें