मसूरी में हुआ 69.95 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। निर्वाचन अधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने बताया कि चुनाव में 69.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों में रात साढे़ आठ बजे तक 12 मतपेटियां ही स्ट्रांग रूम तक पहुंच पाईं थी। कुछ पोलिंग बूथ शहर से अधिक दूरी होने के कारण देर रात तक मतपेटियां स्ट्रांग रूम में पहुंच सकी। नगर पालिका क्षेत्र में 28 पोलिंग केंद्र बनाए गए हैं।