ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ऐरोमोना इवेंटेन्मेंट्स व वैदिक इंटरनेशनल प्रमोर्ट्स सोसायटी की ओर से आयोजित मिसेज दून दीवा व मिस्टर बिअर्डो के ग्रैंड फिनाले में गृहणियों और कामकाजी महिलाओं ने रैंप पर जलवे बिखेरे। शो में गृहणियां व कामकाजी महिलाएं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। प्रतिभागियों ने डिजाइनर विपिन अग्रवाल व सुरभि के इंडियन और वेस्टर्न परिधानों में रैंप पर जलवे बिखेरे।
सौंदर्य प्रतियोगिता में 40 से अधिक उम्र की श्रेणी में निवेदिता गांगुली को मिसेज दून दीवा के खिताब से नवाजा गया। रिचा गंगवार फर्स्ट रनरअप और स्वाति लखेड़ा को सेकंड रनरअप रहीं। मिस्टर बिअर्डो का खिताब नरेन मलिक को दिया गया। शिवांक वर्मा फर्स्ट रनरअप व अमन सेकेंड रनरअप रहे। मोस्ट हैंडसम बिअर्डो हंक ऑफ द इवेंट वसीम को चुना गया। कार्यक्रम में ध्रुव बंडवाल, रिचा मेहता, हर्ष सिंह और रेनू सिंह बतौर विशिष्ट के तौर पर शिरकत की। अभिनेत्री मुग्धा गोड्से ने सभी महिला प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा किए इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर नवनीत अरोड़ा, अभिषेक तिवारी, सोनल वर्मा, मनु आहुजा आदि मौजूद रहे।