फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के लिए सात हाइड्रो प्रोजेक्ट चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड जलविद्युत निगम (यूजेवीएनएल) में करोड़ोें की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में निजी पूूंजी निवेश की तैयारी है। इन्वेस्टर्स मीट-2018 के बाद यूजेवीएनएल अफसरों ने उन हाइड्रो प्रोजेक्ट को भी चिह्नित कर लिया है। जिसमें नामीगिरामी निजी कंपनियां पूंजी निवेश कर सकती हैं। यूजेवीएनएल अफसरों ने 4913.32 करोड़ रुपये की लागत वाले ऐसी सात हाइड्रो प्रोजेक्ट चिह्नित भी कर लिए हैं।
विज्ञापन

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा के मुताबिक पिथौरागढ़ में तीन परियोजनाओं मेवानी, कमटोली व सेराघाट हाइड्रो प्रोजेक्ट के अलावा देहरादून में 300 मेगावाट के लखवाड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट, ऊधमसिंहनगर में 22 मेगावाट का बाजपुर-कोआपरेटिव जनरेशन प्रोजेक्ट, 16 मेगावाट का नादेही प्रोजेक्ट और 15 मेगावाट का किच्छा प्रोजेक्ट कुछ ऐसी चुनिंदा परियोजनाएं है जहां निजी कंपनियां पूंजी निवेश कर सकती हैं। यूजेवीएनएल अफसरों के मुताबिक लखवाड़ हाइड्रो प्रोजेेक्ट में 3966.51 करोड़, कमटोली में 242.33 करोड़ के पूंजी निवेश की तैयारी है। बता दें, यूजेवीएनएल की 72 से अधिक परियोजनाएं विभिन्न कारणों से रुकी हुई हैं। जबकि कई परियोजनाओं के लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें