फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचुरोपैथी में ग्रेजुएशन का दायरा बढ़ाएगा यूएयू

विज्ञापन
विज्ञापन
नेचुरोपैथी में ग्रेजुएशन का दायरा बढ़ाएगा यूएयू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय नेचुरोपैथी एंड योगा साइंस में ग्रेजुएट कोर्स का दायरा बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए विवि ने इस कोर्स की गाइडलाइन जारी कर दी हैं। अभी तक यह कोर्स केवल एक निजी कॉलेज में संचालित हो रहा था, जो कि अब बाकी कॉलेजों में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अब तीन और कॉलेजों ने इस कोर्स के लिए आवेदन किया है। अन्य कॉलेजों में भी कोर्स संचालित होने से युवाओं को लिए मौके बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज योग व प्राकृतिक चिकित्सा के फायदों के प्रति लोगों की दिलचस्पी की वजह से इससे जुड़े लोगों के लिए भी अवसरों में इजाफ ा हुआ है। आने वाले कुछ सालों में इसकी मांग बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि योग, विज्ञान और नेचुरोपैथी का अनूठा संगम है। इसमें करियर की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में कुछ अन्य कॉलेजों को भी कोर्स चलाने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। इस कोर्स की पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें