फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 क्रिकेटरों ने दिया अंडर-19 का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए शुक्रवार को 118 युवा क्रिकेटरों ने ट्रायल दिया। काशीपुर, रुद्रपुर और देहरादून में हुए पहले चरण के ट्रायल के बाद 101 क्रिकेटरों का चयन किया गया था। वहीं, 17 प्रतीक्षा में रखे गए क्रिकेटर भी ट्रायल में शामिल हुए।
शुक्रवार को तनुष क्रिकेट एकेडमी में प्रदेश की अंडर-19 टीम के चयन के लिए फाइनल ट्रायल हुए। राज्य क्रिकेट संचालन समिति की देखरेख में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने क्रिकेटरों का ट्रायल लिया। सूत्रों के अनुसार, ट्रायल में शामिल कुछ क्रिकेटरों के दस्तावेजों को लेकर संदेह जताया गया है। यही कारण है कि प्रतीक्षा सूची में शामिल 17 क्रिकेटरों को भी फाइनल ट्रायल में मौका दिया गया। ताकि दस्तावेजों की गड़बड़ी के कारण किसी के बाहर होने पर दूसरे क्रिकेटर को मौका दिया जा सके। बीसीसीआई चयनकर्ता सैयद तारिक रहमान, फिरोज राशिद और आमिर हाशमी ने पहले दिन किसी भी क्रिकेटर को बाहर नहीं किया। अगले दो दिन ट्रायल के बाद संभावित क्रिकेटरों को दो टीमों में बांटा जाएगा। इन दो टीमों के बीच 16 सितंबर को मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर टीम चुनी जाएगी।
विज्ञापन

----
गेंदबाजी, बल्लेबाजी पर रहा फोकस
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चल रहे शिविर में शुक्रवार को गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर विशेष फोकस रहा। कोच भास्कर पिल्लई ने बल्लेबाजों को अलग अलग दिशाओं में शॉट खेलने का प्रशिक्षण दिया। वहीं, गेंदबाजों को अलग अलग तरह की गेंदबाजी करने का अभ्यास कराया गया। उन्होंने गेंदबाजों और बल्लेबाजों की कमियों में सुधार के लिए भी टिप्स दिए।
विज्ञापन

-----
अंडर-16 का ट्रायल आज
देहरादून। जिले की दो अंडर-16 टीमों के चयन के लिए फाइनल ट्रायल आज लिए जाएंगे। लगातार बारिश के कारण ट्रायल कुछ दिनों के लिए टाल दिए गए थे। मुख्य समन्वयक आरएस वाधवा ने बताया कि सुबह नौ बजे से राजराज क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल होंगे। ट्रायल के लिए 114 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ट्रायल के बाद जिले की दो टीमों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें