फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आया 10 वर्षीय बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र में भी एक गांव में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। क्षेत्र के 10 साल के बच्चे में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पाड़ली गांव में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गांव के संदिग्ध मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। शुक्रवार को गांव में एक बार फिर चार संदिग्ध मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया हैं। वहीं, मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
रुड़की से लेकर देहात क्षेत्र में डेंगू के कई मामले आ रहे हैं। भगवानपुर क्षेत्र के गांव रुहालकी दयालपुर में भी शुक्रवार को 10 वर्षीय कृष पुत्र सत्यप्रकाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उसे डेंगू होने की पुष्टि हुई। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वायरल का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गांव की पांच हजार की आबादी में से 200 से अधिक लोग वायरल की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डेंगू और वायरल का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। लेकिन गांव में बचाव के लिए कोई छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। उधर, डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा पाड़ली गांव में कहर बरपा रहा है। अब तक डेंगू के करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि वायरल का प्रकोप पूरे गांव में है। वायरल पीड़ितों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर पाड़ली गांव में चार संदिग्ध मरीज सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे। डॉक्टरों ने उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए दून भेज दिए हैं। साथ ही इलाज भी शुरू कर दिया है। पाड़ली गांव में लगातार डेंगू का मामले बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
पाड़ली गांव में टीम फॉगिंग कर रही है। साथ ही घर-घर जाकर डेंगू से बचाव की जानकारी ग्रामीणों को दे रही है। इसके अलावा डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। रुहालकी गांव में भी टीम को भेजकर फॉगिंग करवाई जाएगी।
-डॉ. प्रेमलाल, सीएमओ हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें