फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून स्टाइगर व दून राइडर ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रामराज क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम उत्तराखंड धन्यवाद कप में शनिवार को खेले गए मुकाबले में दून स्ट्राइकर ने भाऊवाला क्रिकेट एकेडमी को 116 रनों से शिकस्त दी। वहीं, दून राइडर ने हिमालयन ईगल को 41 रनों से हराकर पूरे अंक हासिल किए।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दून स्ट्राइकर ने निर्धारित 25 ओवरों में छह विकेट पर 193 रनों स्कोर खड़ा किया। आर्यन सिंह ने 65 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। आशीष ने 45 और मैन ऑफ द मैच शशांक ने 19 रन जोेड़े। भाऊवाला के जीतू ने तीन और सत्यम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाऊवाला की टीम 18.1 ओवरों में महज 77 रनों पर ढेर हो गई। जीतू और शिवांक ने 11-11 रन बनाए। दून स्ट्राइकर के शशांक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट भी लिए। हेरी ने तीन और रोहन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले मेें दून राइडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों मेें नौ विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। अतुल ने 65 और मैन ऑफ द मैच शुभल यादव ने 62 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। पवन ने 20 रन बनाए। हिमालयन ईगल के राहुल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच और योगेश्वर ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन ईगल 24.1 ओवरों में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। शिखर ने 34, अभिनव ने 29 और भुवनेश ने 18 रनों की पारी खेली। दून राइडर के नीरज ने तीन और शुभल, सिद्धार्थ व रिंकू ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें