फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड राशन कार्डों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल पर अपलोड राशन कार्डों की जांच शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिले के उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार से लिंक करने के बाद विभाग ने इन्हें केंद्र के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। अब केंद्र सरकार की ओर से सभी उपभोक्ताओं के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अगर इन आधार कार्डों में गड़बड़ियां मिलीं तो विभाग के संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। इस जांच से जिले के अधिकारी भी सहमे हुए हैं।
राशन कार्डों में धांधली के बाद से केंद्र ने वर्ष 2017 से इनको आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। तब से विभाग भी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार से लिंक करने में जुटे हुए हैं। सूत्रों की माने तो इतने कम समय में सभी के राशन कार्ड आधार से लिंक करना आसान नहीं है। इनमें कई गड़बड़ियां हो सकती हैं। अब तक जिले के 373072 उपभोक्ताओं के कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं जिसके दस्तावेजों की जांच केंद्र सरकार की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों कि माने तो सरकार को आशंका है कि कई राशन कार्डों पर फर्जी नाम जोड़ दिए गए हैं और जांच में ऐसे राशन कार्ड पकड़े गए तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि राशन कार्ड और आधार कार्ड में दर्ज नामों या स्पेलिंग में अंतर हुआ तो कार्ड रदद कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

----------
जिले राशन कार्ड
अंत्योदय -15487
एनएफएसए- 204311
एसएफआई-153274
-----------
कोट:
विभाग ने राशन कार्डों को आधार से लिंक कर केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जांच के बाद ही राशन कार्डों की गलती के बारे में पता चल पाएगा।
- विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें