फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीएल प्रबंध ने ईई को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीसीएल प्रबंध ने ईई को लगाई फटकार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
यूपीसीएल की ओर से उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देते समय विभाग की ओर से 40 मीटर तार मुफ्त मुहैया कराए जाने के बावजूद अनियमितता बरती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को ऐसे ही मामले में प्रबंध निदेशक ने एक अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई।
प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा के संज्ञान में यह प्रकरण लाया गया कि प्रेमनगर क्षेत्र में तैनात कई कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देते समय 40 मीटर तार मुफ्त नहीं दिया जा रहा है। इसकी एवज में उपभोक्ताओं से रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में आने के बाद प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने संबंधित अधिशासी अभियंता को फोन कर फटकार लगाई और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कनेक्शन लेने के दौरान निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी कर लें। साथ ही यदि कोई कर्मचारी सुुविधा शुल्क मांगता है तो उनसे शिकायत करें। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें