ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से संचालित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन (पीएमआरएसएसएम) के तहत राज्य के 538000 परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत चिह्नित परिवारों को जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को पूरे राज्य में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। इसमें गांवों में कार्यक्रम और ग्राम प्रधानों के जरिए लाभार्थियाें के नामों भी सूची जारी की जाएगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत चिह्नित परिवाराें को पंाच लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। योजना के तहत लाभार्थी परिवार राज्य के अलावा देश के अन्य कई बड़े अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। इसके तहत सोमवार को आयुष्मान भारत दिवस के मौके पर सभी ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर योजना की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत भवनों पर लाभार्थियों की सूची भी चस्पा की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अफसरोें को अपने स्तर पर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया है।