वसीम के गीतों पर झूमे, अनिल ने जमकर हंसाया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार का दिन बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर वसीम अहमद और लॉफ्टर फेम अनिल सिंह के नाम रहा। छात्र अंकित चमोली की बीट बाक्सिंग ने मन मोह लिया।
डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ सप्ताह के पांचवें दिन कार्यक्रम में सिंगर शान वसीम ने चन्ना मेरे या मेरे या..., दिल दियां गल्ला..., तेरी गलियां... के गीतों पर परफॉर्मेंस दी तो छात्रों ने थिरकना शुरू कर दिया। लॉफ्टर फेम अनिल सिंह ने मौजूद श्रोताओं को जमकर हंसाया। कॉलेज के छात्र अंकित चमोली ने बीट पर बाक्सिंग की शानदार धुन दी, जिसने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
वहीं एनसीसी के छात्र रवि जोशी, युगल, मोहित शर्मा, संजय सिंह, तानिया गुरुंग, शिवांगी, प्रियंका भट्ट को सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, कैंट विधायक हरबंस कपूर, दिनेश धन्नै, प्राचार्य देवेंद्र भसीन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी, महासचिव आकाश गौड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, अंशुल चावला, जितेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील वर्मा, मनीष रावत, राहुल शर्मा, सूरज भट्ट, सिद्धार्थ राणा, ओम कक्कड़, हिमांशु नेगी, नवीन नेगी, अंकित जोशी, शंकर रावत, निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।