फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोना के ग्रामीणों ने विधायक जोशी को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सरोना न्याय पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पहुंचकर घेराव किया। ग्रामीण 2013 की आपदा में सरखेत से सिल्ला क्यारा तक क्षतिग्रस्त हुई सड़क बनवाने की मांग कर रहे था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निरीक्षण के बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो सका है।
सरोना न्याय पंचायत के ग्रामीण मंगलवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को खरीखोटी सुनाई और कहा कि डबल इंजन सरकार भी चार साल से सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कर पाई है। ग्रामीणों के अनुसार 2013 की आपदा में मालदेवता से क्यारा सिल्ला तक क्षतिग्रस्त सड़क अभीतक नहीं बनाई जा सकी है। इससे क्यारा सिल्ला, फुलैत, सिमयारी, सिल्ला, चामासारी, मोटीधार, सहस्त्रधारा, सरखेत, छमरोली, धनोल्टी के निवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जुलाई 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर सड़क के जल्द पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा ग्रामीणों ने क्यारा-धनोल्टी और मोटीधार-मसराना सड़क बनाने की मांग भी उठाई। क्यारा-धनोल्टी सड़क बनने से देहरादून एवं धनौल्टी के बीच की दूरी 35 किमी कम हो जाएगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कई जगहों पर झूल रहे विद्युत तारों को ठीक कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जोशी ने ग्रामीणों को माल देवता से क्यारा सिल्ला सड़क को पीएमजीएसवाई से स्थानांतरित कर लोनिवि को भेजने का आश्वासन दिया है। क्यारा-धनोल्टी मोटर मार्ग वित्तीय वर्ष 2018-19 के राज्य योजना के मद से कराया जाएगा। इसकी कार्रवाई शासन स्तर पर चल रही है। इसके अलावा विधायक ने विद्युत एवं पेयजल समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनुज कौशल, घनश्याम नेगी, जयपाल भंडारी, रामकिशोर चमोली, नारायण सिंह राणा, ग्राम प्रधान सुंदर सिंह पयाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र दत्त पुजारा, विजेंद्र सिंह, संजय नौटियाल, विजेंद्र सिंह, महादेव भट्ट, उदय सिंह, सोबन सिंह, धन सिंह, राम सिंह, गोविंद सिंह, गंभीर सिंह, इदवीर सिंह, पूरण सिंह और प्रेम सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें