फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा सिविल सचिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

..................
सिविल सचिवालय की टीम क्वार्टर फाइनल में
सचिवालय क्लब की ओर से आयोजित रही क्रिकेट प्रतियोगिता
पांच अन्य टीमों को भी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
सचिवालय क्लब की ओर से आयोजित की जा रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आसान जीत के साथ सिविल सचिवालय की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके अलावा पेयजल, वर्ल्ड बैंक, पावर सप्लाई ग्रुप, एजुकेशन मिनिस्टीरियल और पुलिस की टीमों ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
रेंजर्स मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रांसपोर्ट की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 86 रन बनाए। लोकेश ने 15 और सुनील बुटोला ने 14 रन बनाए। सिविल सचिवालय के सौरभ कुमार, टेकराज और विमल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सिविल सचिवालय की टीम ने 9.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भूपेंद्र ने 26 और आशुतोष विमल ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पावर सप्लाई ग्रुप ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन बनाए। किरन ने 34 और देवेंद्र ने 16 रन बनाए। सचिवालय डेंजर्स के तुलसी प्रसाद ने चार और राकेश जोशी ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सचिवालय डेंजर्स की पूरी टीम 16 ओवर में 88 रनों पर ढ़ेर हो गई। सतेंद्र रावत ने 22 रन बनाए। पावर सप्लाई ग्रुप के कृष्णा रावत ने तीन और अक्षय ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसटी की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। विकास ने 63 और अरविंद व अनूप ममगाई ने 26-26 रन बनाए। युवा वर्ल्ड बैंक के मनोज डोभाल ने चार और विकास रावत ने दो विकेट लिए। युवा वर्ल्ड बैंक ने सूर्या के 43, विजय के 36 और कैलाश पांडे के 29 रनों की बदौलत 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें