फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को लगे ‘उड़ान में पंख’

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को लगे ‘उड़ान में पंख’
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज का 17वां वार्षिकोत्सव ‘उड़ान-2018’ धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान हुई खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, संस्थान द्वारा संचालित मां बाला सुंदरी देवी प्रशिक्षण संस्थान की 60 महिला प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट बांटे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉल्फिन एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रमेश गर्ग ने किया। ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट ने कब्जाई। रितिक शर्मा बेस्ट ब्वॉय और रितविका मुखोपाध्याय बेस्ट गर्ल चुनी गई। निर्दोष कुमार और जिमी नोनी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। इस दौरान संस्थान की प्राचार्या डॉ. शैलजा पंत, चेयरमैन अरविंद गुप्ता, ओएसडी आरती गुप्ता, मुकेश गुप्ता, ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रमोद कलानी, निदेशक डॉ. अरुण कुमार, विपुल गर्ग, एनके जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
18 टॉपर्स को बांटी छात्रवृत्ति
संस्थान की ओर से वर्ष 2017 के 18 टापर्स को 90,000 की छात्रवृत्ति बांटी गई। इसके अलावा आर्थिक रूप से अक्षम चार छात्राओं को 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें