फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की जबरदस्त फैन रहीं हिमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी श्रीदेवी के निधन से आहत हैं। उनके निधन के बाद रविवार को हिमानी ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में श्रीदेवी के साथ एक सीरियल के सीन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से ही श्रीदेवी की जबरदस्त फैन रही हैं और उनके साथ काम करना चाहती थीं। हालांकि, फिल्मों में तो उन्हें श्रीदेवी के साथ अभिनय का मौका नहीं मिल पाया, लेकिन एक सीरियल में पांच मिनट का एक एपीसोड उनके साथ किया था। इस रोल से भी वह बहुत खुश थीं कि चलो श्री देवी के साथ उन्हें काम का मौका तो मिला।
विज्ञापन

2004 में आए बोनी कपूर के सीरियल मालिनी अय्यर में दोनों ने साथ काम किया। जब हिमानी शिवपुरी शूटिंग कर रही थीं तो श्रीदेवी ने खुद अपनी सीट से उठकर उन्हें सराहा। वे वहां से गई तब तक नहीं गईं, जब तक सीन शूट नहीं हो गया। श्रीदेवी को ऐसे देखकर वहां सब हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि यह हैरानी इसलिए थी, क्योंकि श्रीदेवी को लोग थोड़ा रिजर्व मानते थे। इसके बाद मैं उनकी रियल लाइफ को लेकर भी फैन हो गई थी। उन्हें इंडस्ट्री की फीमेल अमिताभ कहा जाता है। उनका यूं अचानक चले जाना पूरे देश के लिए एक क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें