फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्टिंग प्रशिक्षण को 30 युवा कौड़ियाला रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

साहसिक पर्यटन रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के लिए बृहस्पतिवार को 30 युवाओं का दल कौड़ियाला के लिए रवाना हो गया। मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राफ्टिंग प्रशिक्षण के लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 30 युवाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन विभाग युवाओं को साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दे रहा है। इससे युवाओं में शारीरिक, चारित्रिक, मानसिक विकास के साथ ही उन्हें रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि जिला योजना वर्ष 2017-18 के अंतर्गत पहले चरण में जिले से रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के लिए टीम चयनित की गई। 15 से 20 फरवरी तक गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। अगले चरणों में पैराग्लाइडिंग बेसिक कोर्स, एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स और बेसिक वॉटर स्कीईंग कोर्स करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें