फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 10 फरवरी को प्रदेश में 40,80,352 बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि इनमें लगभग 14 लाख बच्चे निजी स्कूलों के हैं। अभियान में सहयोग के लिए 51359 बच्चों को लगाया गया है।
अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने कहा कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। अभियान में शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायतराज विभाग, शहरी विकास विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के दौरान किसी भी संभावित प्रतिकूल घटना के लिए 108 आपातकालीन सेवा की सभी एंबुलेंस को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि दस फरवरी को अभिभावक अपने बच्चों को आवश्यक रूप से स्कूल भेजें। इसके बाद भी यदि कोई बच्चा उस दिन गोली खाने से छूट जाता है तो उसे 15 फरवरी को स्कूल में गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों में कृमि संक्रमण की वजह से खून की कमी देखी जाती है, जिस कारण कुपोषण, भूख न लगना, कमजोरी, बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त एवं वजन में कमी देखी जाती है। ऐसे में ऐल्बेंडाजोल की गोली दिया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


अपर सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक ने खायी गोली
एक से दो साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी एवं दो से 19 वर्ष तक पूरी गोली दी जाएगी। अपर सचिव युगल किशोर पंत एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा. अर्चना श्रीवास्तव ने खुद एल्बेंडालोज की गोली खाते हुए कहा कि यह बच्चों एवं वयस्कों दोनों के लिए सुरक्षित है। इसका प्रयोग दुनिया भर में करोड़ों लोगों द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें