ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंडर-12, अंडर-14 मिनी और सब जूनियर वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
परेड मैदान स्थित रिंग में बुधवार को अंडर-12 मिनी बालक वर्ग के 20-22 किग्रा भारवर्ग में सतीश कुमार, 22-24 किग्रा में अनीश कार्की, 24-26 किग्रा में सत्यम क्षेत्री, 26-28 किग्रा में अमन राणा, 28-30 किग्रा में प्रियांशु गौतम, 30-32 किग्रा में दीपक थापा, 32-34 किग्रा में हर्षित रावत, 34-36 किग्रा में निखिल पंवार, 36-38 किग्रा में पार्थ खत्री, 38-40 किग्रा में मनीष कुमार, 42-44 किग्रा में संदीप जोशी, 46-48 किग्रा में मोहम्मद कैफ और बालिका वर्ग के 24-26 किग्रा में प्रियांशी खत्री, 26-28 किग्रा में मनस्वी खत्री, 30-32 किग्रा में शायना यादव, 34-36 किग्रा में सांची थापा, 46-48 किग्रा में शगुन गोस्वामी ने स्वर्ण जीता।
अंडर-14 बालक वर्ग के 30-32 किग्रा भारवर्ग में निखिल अग्रवाल, 32-34 किग्रा में अनिल भंडारी, 34-36 किग्रा में रुद्र तोमर, 38-40 किग्रा में अक्षय कुमार, 42-44 किग्रा में गौतम बिष्ट, 44-46 किग्रा में विवेक चौहान, 46-48 किग्रा में यशपाल राणा, 48-50 किग्रा में विशाल खन्ना, 52-54 किग्रा में विशाल गुरुंग, 54-57 किग्रा में नीरज नेगी, 57-60 किग्रा में विराट चतुर्वेदी और बालिका वर्ग के 38-40 किग्रा में कृतिका नेगी, 40-42 किग्रा में ज्योति कुमार, 42-44 किग्रा में कशिश, 44-46 किग्रा में चांदनी बिष्ट, 46-48 किग्रा में मीश आले और 50-52 किग्रा में कोमल बिष्ट को स्वर्ण पदक मिला।