ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बेसोगीलानी मेें एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। इसमें अमित तोमर और विकेश तोमर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंकित चौहान, राहुल खन्ना और अशिता तोमर ने बाजी मारी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर, सुनील तोमर, उदय सिंह तोमर, प्रताप सिंह, जनक सिंह तोमर, बबीता, मनीषा, रीना, आकाश सिंह तोमर, अंकित नेगी आदि मौजूद रहे।
उधर, राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने लोगों को स्वच्छ भारत, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सलिल मोहन ममगांई भी मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर के विशेष शिविर के अंतिम दिन अपर शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि के रूप में मदन मोहन नोडियाल शामिल हुए। उन्होंने स्कूल में एनएसएस की सीटों की संख्या को बढ़ा 100 करने की घोषणा की। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी छटा बिखेरी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजय परमार, सारा कंपनी के जीएम सुदीप दीक्षित, विनय श्रीवास्तव, नीरज रोहिला आदि मौजूद रहे। जीआईसी होरावाला के सात दिवसीय विशेष शिविर का भी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसनी में समापन हो गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एलपीएस यादव, कार्यक्रम अधिकारी ललित चतुर्वेदी, मंगल सिंह राणा, रमेश चंद आदि मौजूद रहे।
जीआईसी लांघा के स्वयंसेवियों ने ग्राम भूड़ में जागरूकता रैली निकाली। लोगों को खुले में शौच, पॉलीथिन उन्नमूलन, साक्षरता अभियान के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने गांव में सर्वेक्षण अभियान भी चलाया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मंसाराम, आनंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। शहीद सतेंद्र चौहान आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई के छात्रों ने भी क्षेत्र में सफाई अभियान चला लोगों को सफाई का महत्व समझाया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विनोद थपलियाल, प्रिया, नीतू, अंकित, अमन लखेड़ा, सौरभ जखमोला आदि मौजूद रहे।