फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 मी. दौड़ में उतराखंड को स्वर्ण और कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच हजार मीटर दौड़ में उत्तराखंड पुलिस के हरीश कोरंगा ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। उन्होंने 14.55 मिनट में रेस पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। बीएसएफ के गोभाराम ने 14.57 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा और उत्तराखंड के ही मुकेश रावत ने 14.59 का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। मेडल टैली के अनुसार, सभी टीमों में उत्तराखंड चौथे और 25 राज्यों में दूसरे स्थान पर है।
शुक्रवार को पुरुष वर्ग के 800 मीटर दौड़ में आईटीबीपी के अमरजीत यादव प्रथम, तमिलनाडु के जे जयराज द्वितीय, सीआरपीएफ के बीरसिंह तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में महाराष्ट्र की सोनाली देसाई ने पहला, सीआरपीएफ की एस थाबटन ने दूसरा और महाराष्ट्र की सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोल वॉल्ट (महिला वर्ग) में पंजाब की किरण बीर प्रथम, सीआरपीएफ की आरती कुशवाहा द्वितीय, केरल की सिंचू प्रकाश तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में केरल की सीनी एस ने प्रथम, सीआईएसएफ की अंशु रानी ने दूसरा और सीआरपीएफ की मंजूश्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (पुरुष वर्ग) में पंजाब के बलजिंदर सिंह प्रथम, पंजाब के प्रभजोत सिंह द्वितीय, सीआरपीएफ के रायगोविंद कुमार तृतीय रहे। 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ (महिला वर्ग) में सीआरपीएफ की लक्ष्मी कश्यप, राधा वर्मा, कोचूथरासिया केआई आयना थॉमस ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर पंजाब की वीरपाल कौर, किरन पाल कौर, सिमरजीत कौर और वीरपाल कौर रहीं। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र. की मंजिरी रिवाले, श्रीदेवी, सोनाली देसाई, सोनिया रहीं। डेकाथलॉन (पुरुष वर्ग) में बीएसएफ के अनिकेत सिंह प्रथम, एसएसबी के विनोद द्वितीय, उत्तर प्रदेश के मोहित तृतीय रहे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहली बार अखिल भारतीय पुलिस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के डीजीपी खुद भी राष्ट्रीय स्तर के एथलीट रहे हैं। लिहाजा पुलिस बल में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, सचिव, शिक्षा भूपेंद्र कौर ओलख समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
--
महाराष्ट्र का भी दबदबा
5000 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में महाराष्ट्र की जयश्री बोरागी ने पहला, महाराष्ट्र की ही संगीता नायक ने दूसरा और महाराष्ट्र की वर्षा भावरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

--
आज सीएम करेंगे समापन
आज 30 दिसंबर को चैंपियनशिप का समापन होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। चैंपियनशिप में 25 राज्यों और सात केंद्रीय बलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें