फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

नगर के गिरजाघरों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु की याद में रविवार मध्य रात्रि से प्रार्थना सभा और अन्य कार्यक्रम शुरू हो गए। सोमवार को लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर क्रिसमस की बधाई दी और केक खिलाया।
सोमवार को कुलड़ी स्थित सेंट सेंट्रल मैथॉडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु का शांति संदेश दिया गया। लोगों ने समूह गीत गाए और प्रभु यीशु की स्तुति की। भरत सिंह ने गाओ रे नाचो रे मसीहा आया रे... और रिक्की दास ने मेरा महबूब मेरे मसीहा... गाकर सबका मन मोह लिया। इससे पहले पादरी नंद किशोर ने विशेष प्रार्थना कर सबकी खुशहाली के लिए प्रार्थना की। क्रिसमस का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा की सबका परमेश्वर एक ही है। जब धरती पर पाप बढ़ गए तो परमेश्वर ने अपने बेटे यीशु को संसार के कल्याण और हमारे पाप हरने के लिए 25 दिसंबर के दिन मानव रूप में धरती पर भेजा। लिहाजा इस दिन को हम क्रिसमस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम यीशु को जानेंगे तो शांति को जान जाएंगे। हमें यीशु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जल संस्थान के अवर अभियंता रविंद्र को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और संयुक्त रूप से क्रिसमस केक काटा गया।
विज्ञापन

--
सेंटा ने बांटे उपहार
बाजारों में भी क्रिसमस की धूम रही। होटलों में सेंटा क्लाज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। स्तुति भवन सेंट, पॉल चर्च सेक्रेड हार्ट यूनियन चर्च, क्राइस्ट चर्च में भी प्रार्थना सभा आयोजित की गई। मसूरी विधायक गणेश जोशी और पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने नगरवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

--
जाम से परेशानी भी हुई
विंटरलाइन कार्निवाल और क्रिसमस के कारण नगर में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से सोमवार को जाम भी लगा। माल रोड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी। वहीं, विंटरलाइन कार्निवाल के लिए गांधी चौक पर लगे पंडाल और माल रोड बंद करने से पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें